गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पटना में पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या

पटना : बिहार में राजधानी पटना के पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बुधवार को नालंदा जिले के एक पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पानी टंकी के समीप अपराधियों ने नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के दैली पंचायत के पूर्व मुखिया लाल सिंह धीरज की गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *