गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

समस्तीपुर : बिहार में समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के लक्षमीपुर मुहल्ला के समीप अपराधियों ने गुरुवार को रोसड़ा नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अरूण महतो की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के लक्षमीपुर मुहल्ला निवासी एवं नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अरुण महतो आज सुबह अपने घर से स्टेशन की ओर जा रहे थे तभी हथियारबंद अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक समस्तीपुर जिले के रोसड़ा नगर परिषद की वर्तमान उपाध्यक्ष बबिता देवी के पति थे। सूत्रों ने बताया कि हत्या के विरोध मे आक्रोशित लोग मृतक के शव के साथ रोसड़ा के महावीर चौक पर मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन कर रहे है।आक्रोशित लोग हत्याकांड मे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *