चेन्नई। पुडुचेरी के पूर्व मंत्री पी.कन्नन का लंबी बीमारी के बाद एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और पुत्री हैं। कन्नन कुछ दिनों पहले निम्न रक्तचाप और सांस लेने में तकलीफ के कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती हुये थे। अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि फेफड़ों की पुरानी बीमारी से पीड़ित श्री कन्नन का कल रात निधन हो गया। उनकी मौत वायरल निमोनिया से हुयी। भारतीय युवा कांग्रेस से अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले श्री कन्नन ने युवा कांग्रेस और पुडुचेरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रमुख पदों पर अपनी सेवाएं दी थी । वह पुडुचेरी के गृह मंत्री और स्पीकर भी रहे। पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन और पीएमके संस्थापक डॉ. एस. रामदास तथा विभिन्न दलों के नेताओं ने श्री कन्नन के निधन पर शोक व्यक्त किया।
