गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन, पालघर के पास ऐक्सिडेंट

मुंबई : टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पालघर के पास यह हादसा हुआ है। ऐक्सिडेंट के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मिस्त्री चार साल तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक वह अहमदाबाद से मुंबई वापस जा रहे थे। पालघर के पास एक ब्रिज पर मर्सिडीज गाड़ी से उनका ऐक्सिडेंट हो गया। पीटीआई के मुताबिक यह हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मिस्त्री के साथ उनके ड्राइवर की भी मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में सायरस और उनके ड्राइवर की मौत हुई जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। इसी साल 28 जून को उनके पिता और बड़े उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री का निधन हो गया था। सायरस टाटा ग्रुप के छठे चेयरमैन थे। कुछ विवादों के चलते चार साल के अंदर ही उन्हें चेयरमैन पद से हटा दिया गया था। इसके बाद खुद रतन टाटा ने अंतरिम चेयरमैन का पद संभाला था। बाद में 2017 में एन चंद्रशेखरन को यह पद दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्राइविंग सीट पर महिला थी। साइड सीट पर मिस्त्री बैठे थे। पीछे दो लोग और बैठे थे। हादसा इतना भयानक थी कि गाड़ी के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह हादसा कैसे हुआ।
बता दें कि मिस्त्री परिवारी की टाटा सन्स में 18.4 फीसदी की हिस्सेदारी है। सायरस मिस्त्री दूसरे ऐसे चेयरमैन थे जो कि टाटा नहीं थे। उनकी एक बहन की शादी रतन टाटा के भाई नोएल टाटा से हुई है। उनके पिता पालोनजी मिस्त्री बहुत बड़े कारोबारी थे लेकिन सार्वजनिक जगहों पर बहुत कम दिखते थे। सायरस मिस्त्री ने इस कारोबारी परिवार को बड़ी पहचान दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *