गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्मैक पावडर के साथ चार आरोपी पहुंचे जेल

सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में बड़ी मात्रा में स्मैक पावडर के साथ गिरफ्तार चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कुरई विकासखंड में स्थित मेटेवानी आरटीओ चौकपोस्ट पर कल पुलिस द्वारा नागपुर तरफ से आ रही वाहन की चौकिंग के दौरान 13 ग्राम स्मैक पावडर (कीमती 150000 रूपये) बरामद किया गया। इस मामले में कार में सवार हर्ष सनोडिया, विश्वास उइके, विवेक सिंह बघेल और हर्ष वरकड़े को गिरफ्तार किया गया, न्यायालय में पेश होने पर वहां से आदेश के बाद जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *