सहरसा : बिहार में सहरसा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। सहरसा के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र वर्मा ने रविवार को यहां बताया कि अपराधी रवि शंकर कुमार और विकास कुमार को एक देसी पिस्तौल,कारतूस मोटरसाईकिल और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों अपराधियों पर एक फाइनेंस कर्मी के साथ लूट का आरोप हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दो शराब तस्कर रवि शंकर मुखिया, और जवाहर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों सहरसा जिले के रहने वाले हैं।गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।
