गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सारण में चार अपराधी गिरफ्तार

छपरा : बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि रामपुर बिंदालाल टोला गांव में गुरुवार की रात में दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए चार अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने अपराधियों का पीछा किया और उदासी बाबा मठिया गांव में उन्हें पकड़ लिया। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में बनियापुर थाना क्षेत्र के नगदीहा गांव निवासी अंकज कुमार,करही गांव निवासी अनमोल कुमार शर्मा, दाउदपुर थाना क्षेत्र के नसीरा गांव निवासी आदित्य कुमार सिंह,चमरहिंयां‌ गांव निवासी ऋतिक कुमार ओझा शामिल है।पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर उन्हें जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *