गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

डकैती की योजना बना रहे चार डकैत गिरफ्तार

छपरा : बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना की पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ने सोमवार को यहां बताया कि सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के मेहिया गांव स्थित नया नगरी फील्ड में कुछ अपराधी अपराध की घटना को अंजाम देने की नीयत से इकट्ठा हुए हैं। इस सूचना के आधार पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शेरपुर गांव निवासी ऋषभ कुमार सिंह उर्फ कोहिनूर, आकाश सिंह, अवकाश चौधरी एवं घेघटा गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
डॉ. गौरव ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन, एक मैगजीन, लूट का एक मोबाइल फोन तथा चोरी की एक मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद की है। पकड़े गए सभी अपराधियों पर सारण जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पूर्व से भी प्राथमिकी दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *