गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गया में चार विदेशी नागरिक कोरोना पॉजिटिव

गया। दलाई लामा के प्रवचन कार्यक्रम में शामिल होने आए चार विदेशी नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। सिविल सर्जन डॉ. रंजन कुमार सिंह ने सोमवार को यहां बताया कि गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच की जा रही है। इसी क्रम में विदेश से आने वाले चार विदेशियों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। चारों विदेशी दलाई लामा के बोधगया में आगामी 29, 30 और 31 दिसम्बर को होने वाले टीचिंग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। इनमें एक म्यांमार एवं तीन बैंकाक के नागरिक हैं। उन्हें बोधगया के एक होटल में आइसोलेट किया गया है। चारों की स्थिति सामान्य है और उनका इलाज किया जा रहा है। सिंह ने कहा कि कोरोना पोजेटिव पाए जाने के बाद जांच प्रक्रिया को और तेज कर दिया गया है। गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा और गया रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *