मुंगेर : बिहार में मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने अवैध रूप से संचालित चार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक कुमार ने रविवार को यहां बताया कि सूचना के आधार मुंगेर मुफस्सिल पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से सिजुआ तौफीर दियारा में
छापेमारी की। इस दौरान देखा गया कि कुछ लोग शस्त्र का निर्माण कर रहे हैं। पुलिस को देखते हीं उनलोगों ने फरार होने की कोशिश की लेकिन उन्हें खदेड़कर कर गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि मौके से 4 बेस मशीन, एक ड्रिलिंग मशीन , दो तैयार देसी कट्टा ,चार कारतूस और अवैध शस्त्र निर्माण की सामग्रियों को जप्त किया गया है।गिरफ्तार लोगों में सुबोध यादव, बेचो यादव, बटोरन यादव, सर्वेश यादव, रुकेश यादव और मिट्ठू कुमार उर्फ मिट्ठू यादव शामिल है। गिरफ्तार शस्त्र कारीगरों से पूछताछ की जा रही है।
मुंगेर में चार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
