गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सारण में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

छपरा : बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में शौच करने गयी एक महिला के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि एक महिला शौच करने के लिए दियारा क्षेत्र में गयी थी। जहां तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक रूप से बलात्कार किया।जिसकी जानकारी उसने वापस घर लौटने पर अपनी पति को दी। जिसके बाद पति-पत्नी दोनों ही रिविलगंज थाना पहुंचे। जहां पीड़िता ने दो नामजद तथा एक अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई।
सूत्रों ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही पुलिस पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सदर अस्पताल छपरा लेकर पहुंची। जहां उसकी चिकित्सक जांच के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *