एयरस्ट्रिप के पास घूमने गई थी, 10 लड़कों ने दोस्त को पीटकर भगा दिया
रांची, चाईबासा : झारखंड के चाईबासा में 26 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर आदिवासी लड़की से गैंगरेप हुआ है। मामला गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे का है। लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ चाईबासा हवाई पट्टी के पास घूमने गई थी। वहां 10 लड़कों ने उसके दोस्त को डराया और पीटकर भगा दिया। इसके बाद वे लड़की को सुनसान झाड़ियों में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। लड़की को गंभीर हालत में चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका इलाज जारी है। इधर, पूरे मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्ढ्ढञ्ज गठित की गई।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की चाईबासा में रहकर वर्क फ्रॉम होम कर रही थी। वह झींकपानी थाने के किसी गांव की रहने वाली है। लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ स्कूटी से घूमने के लिए टेकराहातु हवाई पट्टी गई थी।
पुलिस ने कुछ लड़कों को हिरासत में लिया
पीड़िता की स्थिति गंभीर होने पर सभी लड़के उसे वहां छोड़कर भाग गए। पीड़िता किसी तरह वहां से अपने घर आई और परिजनों को आपबीती सुनाई। वहीं रात को गैंगरेप की खबर जब पुलिस को मिली तो सदर ब्लाक के पुलिस अधिकारी दिलीप खलको और मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन पाठक अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपियों की तलाश में जुट गए। इस मामले में पुलिस संदेह के आधार पर आसपास के गांव से कुछ लड़कों को उठाकर थाने ले गई है। वहां सभी से पूछताछ चल रही है।
झारखंड में सॉफ्टवेयर इंजीनियर से गैंगरेप
