गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेंदुए के हमले में बच्ची की मौत

डालटनगंज : झारखंड में पलामू जिले के पलामू टाइगर रिजर्व इलाके में तेंदुए के हमले में एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई
जानकारी के अनुसार, लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय से पांच किमी दूर स्थित उकामाड गांव के पुरानी टोला में बच्ची किरण कुमारी उकामाड अपने फूफा के घर घूमने आई थी। घटना के वक्त बच्ची कॉपी एवं कलम लेने गांव में ही पास के दुकान में गयी थी। तेंदुए के हमले में बच्ची बुरी तरह घायल हो गई। घायल बच्ची को परिवार के लोगों और वन विभाग की टीम के द्वारा एमएमसीएच मेदिनीनगर ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी।
इस बीच मृत बच्ची के फूफा दिलीप सिंह ने बताया कि बच्ची कॉपी औऱ पेन लेने दो अन्य बच्चियों के साथ पास की ही दुकान पर गई थी। घटना शाम छह-साढ़े छह बजे के आसपास की है। बच्ची ने इलाज के क्रम में देर रात एक बजे दम तोड़ दिया.
वहीं, वनपाल शशांक शेखर पांडेय ने बताया कि प्राथमिक जांच में घटना में लेपर्ड के शामिल होने की बात आ रही है। विस्तृत जांच के बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *