गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवती का शव बरामद

छपरा : बिहार में सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव के चंवर से पुलिस ने आज एक युवती का शव बरामद किया।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार यहां बताया कि कुछ कुत्ते एक अज्ञात युवती (20) के शव को मिट्टी से बाहर निकाल कर खा रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा और इसकी सूचना पानापुर थाना पुलिस को दी।
सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया है। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से शव के शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *