गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सारण में युवती का शव बरामद

छपरा : बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को एक युवती का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बहुआरा पट्टी टोला गांव में एक युवती का शव पंखे से लटका पाया गया है।इस मामले में मृतका निधि देवी के मायके वालों ने मढ़ौरा थाना में दर्ज बयान में कहा है कि उन्होंने निधि की शादी एक वर्ष पूर्व ही राहुल कुमार से की थी।

इसके बाद से राहुल कुमार और उनके परिजन बराबर दहेज की मांग करते थे। उन्होंने निधि की हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया है। सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *