गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमाचल में सरकार पूरी तरह स्थिर

शिमला : संजय अवस्थी ने कहा है कि प्रदेश की ठाकुर सुखविंदर सिंह-सरकार पूरी तरह स्थिर है और अपना कार्यकाल पूरा करेंगी। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस के पास जनमत भी है और बहुमत भी।
पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के नेता जयराम ठाकुर के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनावों के बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार नही रहेगी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भाजपा मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है जो कभी पूरे नही होते। उन्होंने कहा है कि लोकसभा की चारों सीटों के साथ-साथ विधानसभा की छह सीटों पर हो रहे उप चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत होगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार कांग्रेस के छह नेताओं पर धनबल के साथ सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की है उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है।
श्री अवस्थी ने कहा है कि भाजपा का असली चेहरा अब लोगों के सामने आ चुका है। सत्ता हथियाने के लिये भाजपा कुछ भी कर सकती है। कभी अपने सिंद्धातों की दुहाई देने वाली भाजपा अब छल कपट की राजनीति कर रही है जो बहुत ही निंदनीय है।
उन्होंने कहा है कि श्री सुक्खू के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस अपनी सभी गारंटियों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। प्रदेश की विकट आर्थिक स्थिति के बाबजूद सरकार अपने वित्तिय संसाधनों को मजबूत करने का पूरा प्रयास कर रही है। कर्मचारियों को ओपीएस बहाल कर अपनी पहली गारंटी पूरी की। महिलाओं को 1500 देने की गारंटी लाहुल स्पीति से शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं की हितैषी नहीं है और उन्होंने इसे अन्य जिलों में लागू करने पर रोक लगवा दी है। उन्होंने कहा कि चार जून के बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार इसे पूरे प्रदेश में लागू करेगी। उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू-सरकार कांग्रेस की सभी गारंटियों को पूरा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *