बगहा : बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के बगहा नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को एक महिला और उसकी बेटी का अधजला शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नारायणपुर बगीचा टोला मुहल्ला में शोभा देवी (45) और उसकी बेटी खुशबू कुमारी (25)का अधजला शव उसके घर से बरामद किया गया है। आशंका है कि रात में अपराधियों ने घर में घुसकर मां -बेटी की हत्या कर दी और शव को जलाने का प्रयास किया।शोभा देवी और उसकी बेटी अकेले घर में रहती थी। सूत्रों ने बताया कि डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को जांच के लिये बुलाया गया है। घटनास्थल पर बगहा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार देवेंद्र मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे है।
