लखनऊ। यूपी में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया। शुक्रवार और शनिवार को मौसम विभाग ने लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर समेत 41 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर जैसे तराई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि बीते 24 घंटे में 2.9 मिलीमीटर बारिश प्रदेश भर में रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा बारिश महाराजगंज क्षेत्र में 44.3 मिलीमीटर हुई है। महाराजगंज, गोरखपुर में 28.7 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा, श्रावस्ती में 20.6 मिलीमीटर और सिद्धार्थनगर में 26.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की है।
इन 41 जिलों में आज और कल होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, 2 और 3 सितंबर को बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर जैसे तराई क्षेत्रों में भारी बारिश होगी। यहां गरज-चमक के साथ बिजली भी गिरने का अनुमान है।
इसके अलावा सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भी भारी बारिश होगी। बिजली की गरज-चमक के साथ 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इन जिलों में हवाएं भी चल सकती हैं।
यूपी में आज और कल आ सकती है भारी बारिश
