गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हेलीकॉप्टर खरीद सबके हित में

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकार के हेलीकॉप्टर एवं जेट विमान खरीद के फैसले को लेकर विपक्षी दल के विरोध पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए आज कहा कि यह खरीद सबके हित में है। कुमार ने गुरुवार को यहां दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 356वें प्रकाश पर्व पर तख्त श्रीहरिमंदिर जी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में हेलीकॉप्टर खरीद से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा, “इसके लिए तो हम पहले से ही कहे थे। ये सबके हित में है। हमको तो आश्चर्य है कि ये लोग क्या बोलते रहते हैं।” उन्होंने कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि ये उनकी पार्टी का मामला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रकाश पर्व है, इसका आयोजन बहुत अच्छे ढंग से हो रहा है, इसको लेकर उन्हें खुशी है। आज श्री गुरू गोविंद सिंह जी के जन्मदिन पर यहां सिर्फ देश ही नहीं बाहर के रहने वाले लोग भी आते हैं, यह बहुत खुशी की बात है। यहां आनेवाले सभी लोगों का ख्याल रखा जाता है, उनकी सुरक्षा का भी ख्याल रखा जाता है। इसको लेकर वह संतुष्ट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *