सहरसा : बिहार की सहरसा जिला प्रशासन ने कोसी नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि के कारण सुरक्षा की दृष्टि से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है। जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने आज यहां बताया कि जिले के नवहट्ठा, महिषी, सिमरी बख्तियारपुर एवं सलखुआ प्रखंड अन्तर्गत तटबंध के अंदर बसे लोगों को तत्काल अति सुरक्षित एवं ऊंचे स्थल पर आश्रय लेने का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार की संध्या तक पानी के विभिन्न जगहों पर फैल जाने की संभावनाएं को देखते हुए लोगों को शीघ्र उँचे सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की अपील की जा रही है।
इस बीच आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि 462500 क्यूसेक पानी कोशी बराज से डिस्चार्ज की सूचना है। आज शाम 03 बजे के बाद पानी मे बढ़ोतरी होगी। रात 10 से 12 बजे तक अधिकतम जल स्तर रहेगा। यह स्थिति रात भर बनी रहेगी। कल सुबह 09 बजे के बाद जल स्तर में कमी आ सकती है परन्तु यह भी 370000 क्यूसेक से अधिक का डिस्चार्ज रहेगा।
बाढ़ प्रभावित इलाके में हाई अलर्ट जारी
