गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हाइवा-ऑटो की टक्कर : दो की मौत, चार घायल

पटना : बिहार में पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के दौलतपुर मेट्रो स्टॉक यार्ड के निकट आज हइवा और ऑटोरिक्शा के बीच हुई टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि पटना के जक्कनपुर मुहल्ले से पांच महिलाएं ऑटोरिक्शा से करौटा जगदंबा स्थान पूजा करने जा रही थी। फोरलेन पर दौलतपुर मेट्रो स्टॉक यार्ड के निकट एक तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य तीन महिलाएं और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल तीन महिलाओं को पटना चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (पीएमसीएच) और ऑटो चालक को नालंदा चिकित्सा महाविद्यालय (एनएमसीएच) में भर्ती कराया। मृतका की पहचान जक्कनपुर निवासी नविता देवी (54) और मधु कुमारी (35) के रूप में की गई है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *