गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के कारण स्कूलों में अवकाश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अप्रैल माह में पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है जिसको देखते हुए स्कूलों में सोमवार से आगामी 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है। राज्य में बदलते मौसम के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए अभिभावकों ने स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की मांग की थी।
जिसके बाद इस संदर्भ में, रविवार को स्कूल शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश का आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, ग्रीष्मकालीन अवकाश का प्रभाव दिनांक 22 अप्रैल से लागू होगा और 15 जून तक रहेगा। यह आदेश बच्चों के खराब होते स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। हालांकि, इस आदेश के तहत शिक्षकों के लिए अवकाश नहीं होगा। वे अपने कार्यालय कार्य हेतु स्कूल जाना जारी रखेंगे। इससे स्कूलों की शिक्षकों की उपस्थिति और शिक्षा के प्रभाव को सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *