गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ऐसे कैसे चले जाएं अपना हिस्सा छोड़कर

पटना : नीतीश कुमार के बयान ‘जिस दिन जाने का मन हो चले जाईए’ पर पलटवार करते हुए आज कहा कि ‘ऐसे कैसे चले जाएं अपना हिस्सा छोड़कर।’ कुशवाहा ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “बड़ा अच्छा कहा भाई साहब आपने। ऐसे बड़े भाई के कहने से छोटा भाई घर छोड़कर जाने लगे तब तो हर बड़का भाई अपने छोटका को घर से भगाकर बाप-दादा की पूरी संपत्ति अकेले हड़प ले। ऐसे कैसे चले जाएं अपना हिस्सा छोड़कर।”
उल्लेखनीय है कि कुशवाहा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं के संपर्क करने की अटकलों से मचे राजनीतिक घमासान के बीच मुख्यमंत्री कुमार ने आज ही कहा था, “जिस दिन जाने का मन हो चले जाईए।” उन्होंने इससे पूर्व मंगलवार को कहा था, “कोई आ भी जाता है और चला भी जाता है। किसी को आगे बढ़ाते हैं तो वह भाग जाता है या कोई भागने की कोशिश करता है। जिसको जो मन में आए करे, इससे पार्टी का कुछ नहीं बिगड़ना है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *