गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पति ने की पत्नी की हत्या

दरभंगा : बिहार में दरभंगा जिले के पतौर आउट पोस्ट (ओपी) क्षेत्र के कीदिलपुर बांध टोला में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पतौर ओपी के थानाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने शनिवार को बताया कि ग्रामीणों ने आज सुबह सूचना दी कि कीदिलपुर बांध टोला में कपूरी दास ने अपनी पत्नी लीला देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे तो महिला को मृत पाया गया। श्री चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *