गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

औरंगाबाद में (एनआईए) की टीम ने भाकपा माओवादी से जुड़े दो शीर्ष नक्सलियों और उनके परिजनों के घर पर की छापेमारी

औरंगबाद, : बिहार के औरंगाबाद जिले के उपहारा और रफीगंज थाना क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की टीम प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से जुड़े दो शीर्ष नक्सलियों एवं उनके परिजनों के घर पर छापेमारी कर रही है ।
औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने इस छापेमारी की पुष्टि की है और कहा कि जिला पुलिस, एनआईए की टीम को सहयोग कर रही है।उन्होंने बताया कि एनआईए की टीम आज सुबह उपहारा थाना क्षेत्र के परासी गांव स्थित नक्सली प्रवक्ता विजय आर्या की पुत्री शोभा कुमारी के आवास पर पहुंची और वहां छापामारी की । एनआइए की दूसरी टीम रफीगंज थाना क्षेत्र के चंदौल गांव में नक्सली अनिल यादव के घर पर छापेमारी कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *