पटना : बिहार में आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार को दो कंस्ट्रक्शन कंपनी के कई ठिकानों पर छापेमारी की। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, उद्योग मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता समीर महासेठ के साले (पत्नी के भाई) जितेंद्र नाथ गुप्ता के बोरिंग रोड स्थित आवास के अलावा साकार कंस्ट्रक्शन कंपनी, हीरा पन्ना ज्वेलर्स, उसकी कंस्ट्रक्शन कंपनी और ट्रस्ट के ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है । छापेमारी में निवेश से संबंधित दस्तावेज, नगदी के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण कागजात मिले हैं, जिसका आकलन किया जा रहा है ।
सूत्रों ने बताया कि साकार कंस्ट्रक्शन कंपनी में श्री जितेंद्र नाथ गुप्ता भी एक निदेशक हैं । कंपनी में सात अन्य निदेशक सुदीप कुमार, रवि भूषण, उषााा अग्रवाल, विष्णुुुु कुमार चौधरी, स्मिता चौधरी, रवि तलवार और सुप्रिया कुमार हैं और उन सब के भी ठिकानों पर आयकर की टीम छापेमारी कर रही है। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, तलाशी का काम देर शाम तक चलने की संभावना है और इसके पूरा होने के बाद ही इस संबंध में विस्तार से कोई जानकारी दी जा सकेगी ।
दो कंस्ट्रक्शन कंपनियों के कई ठिकाने पर आयकर का छापा
