समस्तीपुर : बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा ने आई.एन.डी.आई.ए. (इंडिया) गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा है कि यह चेहरा छुपाने का भ्रष्टाचारियों का एक गठबंधन है। सिन्हा ने शनिवार को यहां यूएन पैलैस सभागार में राष्ट्रकवि स्व. रामधारी सिंह दिनकर के 115वीं जंयती समारोह के अवसर पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों की जमात है इंडिया गठबंधन। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन के नेताओं का काम सनातन के सपूतों को हमेशा अपमानित एवं लज्जित करना और देश मे राष्ट्रवाद को कमजोर करना है। तिपक्ष के नेता ने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन के नेताओं का न बिहार और न ही देश के विकास का कोई एजेंडा है।
जंयती समारोह को पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री जग्रनाथ ठाकुर, भाजपा विधायक बीरेंद्र कुमार, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक लखीन्द्र पासवान एवं भाजपा नेत्री सह कार्यक्रम संयोजक बिमला सिंह समेत अन्य प्रमुख लोगों ने भी राष्ट्रकवि के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
भ्रष्टाचारियों की जमात है इंडिया गठबंधन
