गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दक्षिण अफ्रीका को हरा कर भारत महिला विश्व कप के फाइनल में

मस्कट : भारतीय महिला हॉकी टीम ने शुक्रवार रात एफआईएच हॉकी5एस महिला विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6-3 से रोमांचक जीत दर्ज की। भारत के लिए अक्षता अबासो ढेकाले (7′), मारियाना कुजूर (11′), मुमताज खान (21′), रुतुजा दादासो पिसल (23′), ज्योति छत्री (25′) और अजीमा कुजूर (26′) ने गोल किए वहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए टेशॉन डी ला रे (5′), कप्तान टोनी मार्क्स (8′), और डिर्की चेम्बरलेन (29′) ने गोल दागे।
दक्षिण अफ्रीका ने पहले हाफ की शुरुआत अनुशासित और रक्षात्मक रवैये के साथ की मगर दक्षिण अफ्रीका की टेशॉन डी ला रे ने एक करीबी-रेंज रिवर्स शॉट से अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी। रुतुजा दादासो पिसल ने जल्द ही बराबरी हासिल करने की कोशिश की, लेकिन उनका शॉट पोस्ट से दूर चला गया।
भारत बराबरी करने की कोशिश कर रहा था और आखिरकार अक्षता अबासो ढेकाले ने दक्षिण अफ्रीका की गोलकीपर ग्रेस कोचरन को छकाते हुये गोल कर भारत को बराबरी पर ला दिया। हालांकि भारत का जश्न ज्यादा समय तक नहीं रहा जब दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टोनी मार्क्स ने भारतीय गोलकीपर को चकमा देते हुये अपनी टीम को फिर से बढ़त दिला दी।
भारत बराबरी की स्थिति में आने के लिए संघर्ष करता रहा और ज्यादा समय नहीं लगा जब मारियाना कुजूर ने दक्षिण अफ्रीकी गोल के सामने रॉकेट दागकर स्कोर 2-2 कर दिया। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे हाफ में मजबूत शुरुआत की लेकिन भारत रक्षा में दृढ़ रहा। खेल के आगे बढ़ने के साथ रुतुजा ने दक्षिण अफ़्रीकी गोल में गेंद डाल दी। इससे दो मिनट पहले ही मुमताज खान ने गेंद को नेट में डाल कर भारत को प्रतियोगिता में बढ़त दिला दी।
खेल में पांच मिनट बचे होने पर ज्योति छत्री ने दबाव में गोल पर शॉट लगाया, जिसने दक्षिण अफ्रीका की गोलकीपर ग्रेस कोचरन को छकाया और टीम की बढ़त बढ़ा दी। अजमीना कुजूर ने हाफ लाइन के करीब से एक आत्मविश्वासपूर्ण शॉट लिया और स्कोर 6-2 से भारत के पक्ष में कर दिया। पहले हॉफ के एक मिनट पहले डिर्की चेम्बरलेन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए तीसरा गोल किया। भारत अब फाइनल में 28 जनवरी को नीदरलैंड से भिड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *