छपरा : बिहार में सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र के केतुका नंदन गांव में खेलने के दौरान कुएं में गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों से रविवार को मिली जानकारी के अनुसार, जिले के केतुका नंदन गांव निवासी रामबाबू राय का 4.5 वर्षीय बेटा रितिक कुमार खेलने के दौरान कुएं में गिर गया। जिसकी जानकारी मिलने पर परिवार वाले उसे निकाल कर नजदीक के सरकारी अस्पताल में पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
