गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किसान आंदोलन के मध्य सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश

अलवर : राजस्थान में कोटपुतली बहरोड़ जिले के शाहजहांपुर के पास हरियाणा की सीमा लगे क्षेत्र में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के मद्देनजर किसानों की हलचल पर विशेष निगरानी रख सुरक्षा-व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिये गये हैं। बॉर्डर पर पुलिस टीम तैनात की गयी है जिससे कोई परेशानी न हो। साथ ही यह निर्देश दिये गये हैं कि अगर कोई हलचल होती है तो वाहनों को डाइवर्ट रूट से निकल जाये।
कोटपूतली बहरोड जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर पहुंच कर नीमराना डीएसपी अमीर हसन, शाहजहांपुर थानाधिकारी रामकिशोर शर्मा सहित पुलिस जाब्ते के साथ सीमा क्षेत्र का अवलोकन किया। इसके लिये जेसीबी, क्रेन एवं एम्बुलेंस सहित तात्कालीन सेवाओं का भी जायजा लेते हुये तैनाती को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इधर अभी राजस्थान रोडवेज बसों का आवागमन भी लगातार जारी है। प्रावधान आने पर रोडवेज बसों का संचालन सीमित मार्ग तक किया जायेगा।
विगत किसान आंदोलन के समय हरियाणा के खेड़ा एवं शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसानों द्वारा राजमार्ग पर ही महापड़ाव डाल कर किसान आंदोलन की मिसाल बना था। उस समय राज्य में कांग्रेस सरकार के कारण किसान आंदोलन को स्थानीय स्तर पर समर्थन भी मिला था। सीमा पर किसानों का महापड़ाव रोकने को लेकर ही स्थानीय प्रशासन पूर्व से ही सजग रहते हुये सुरक्षा व्यवस्था और अन्य पहलुओं पर भी निगरानी रखे हुये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *