गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में रुक-रुक कर जारी है बारिश

श्रीनगर: कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में गुरुवार को लगातार चौथे दिन रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जबकि गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट सहित ऊंची चोटियों पर पिछले 24 घंटों में ताजा हिमपात हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने कहा सप्ताहांत तक जम्मू-कश्मीर में बारिश रहने का अनुमान जताया गया है।
श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश जारी है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है, घाटी में कई स्थानों पर बारिश जारी है। पिछले 24 घंटों में गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट सहित कश्मीर घाटी के कुछ ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है।
मौसम विभाग ने कहा कि पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश श्रीनगर में 10.6 मिमी, कुपवाड़ा में 9.1 मिमी, पहलगाम में 5.8 मिमी और गुलमर्ग में 5.6 मिमी दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जताया गया है, जबकि 15 और 16 मार्च के दौरान कई स्थानों पर रुक-रुक कर मध्यम बारिश या फिर हिमपात हो सकता है।
मौसम विभाग का ने इस अवधि के दौरान यात्रियों, पर्यटकों और ट्रांसपोर्टरों के लिए परामर्श जारी कर कहा है कि वे इस अवधि के दौरान अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले प्रशासनिक/यातायात परामर्श का पालन करें।
मौसम विभाग ने किसानों को 18 मार्च तक कृषि कार्य स्थगित रखने के अलावा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को इस दौरान ढलान वाले और हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है।
इस बीच, कश्मीर के कई मौसम स्टेशनों पर रात का तापमान औसत से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि बुधवार को दिन के तापमान में भी सुधार हुआ, लेकिन घाटी के अधिकांश मौसम केंद्रों में यह सामान्य से नीचे रहा।
श्रीनगर में बुधवार को अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक था।
मौसम विभाग ने कहा कि उत्तरी कश्मीर में स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह मौसम की इस अवधि में औसत तापमान से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि पहलगाम में 2.5 डिग्री सेल्सियस और कोकेरनाग में 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *