गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अंतरराज्यीय साइबर अपराधी गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

गया : बिहार में गया जिले की पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर अपराधी गिरोह का भंडाफोड़ कर उसके पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने रविवार को यहां बताया कि पिछले वर्ष गया में एक व्यक्ति के अकाउंट से दो लाख 45 हजार फ्रॉड कर निकासी कर ली गई थी। पीड़ित के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही थी।

इसी क्रम में जानकारी मिली कि जिस अकाउंट में फर्जी तरीके से पैसे ट्रांसफर किए गए थे, वह गुरारू थाना क्षेत्र के बहबलपुर गांव निवासी सिद्धार्थ कुमार का है। इसके बाद पुलिस ने बहबलपुर गांव से सिद्धार्थ कुमार एवं संदीप कुमार को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर अमन कुमार को खांज़ेकला पटना, मोहम्मद आफताब अख्तर को नालंदा के सिलाव एवं राहुल कुमार को जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया।

मोहम्मद आफताब अख्तर का गया में ही साइबर कैफ़े है, जहां से ये लोग फ्रॉड का काम करते थे। इनके पास से 11 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, कई पासबुक एवं एटीएम कार्ड सहित अन्य सामान बरामद किये गये हैं। श्री भारती ने बताया कि इस गिरोह के सदस्यों के विरूद्ध हिमाचल प्रदेश में भी मामला दर्ज है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *