गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जौनपुर: पुलिस ने एक वांछित और 27 वारंटियों को किया गिरफ्तार

जौनपुर : उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले की कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने और अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के तहत शनिवार को एक वांछित और 27 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु शनिवार को अभियान चलाया गया, जिसके अन्तर्गत कुल 01 वांछित व 27 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने जनपद के सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि अदालत द्वारा जारी गैर जमानती वारंट का तामिल कर उसमें जो भी शामिल हो, उन्हें गिरफ्तार अदालत में पेश करें ।
इस निर्देश के क्रम में जिले के थाना महराजगंज पुलिस टीम द्वारा 02 , थाना सरपतहां पुलिस टीम द्वारा 02 ,थाना चन्दवक पुलिस टीम द्वारा 01 , थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा 02 , थाना पवारा पुलिस टीम द्वारा न्यायालय द्वारा निर्गत वारण्ट पर 01 , थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा 1 , थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा 01 ,थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा 03 , थाना केराकत पुलिस टीम द्वारा 03 , थाना बरसठी पुलिस टीम द्वारा 02 वारंटी , थाना बरसठी पुलिस द्वारा 01 वांछित, थाना बक्सा पुलिस टीम द्वारा 06 ,थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा 03 वारन्टी को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *