गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 29 दिसंबर को

पटना : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस वर्ष 29 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी कि बैठक बुलाई है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार विधान परिषद के सदस्य आफ़ाक अहमद खान ने बुधवार को यहां बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता संसदीय दल राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने 29 दिसंबर 2023 को सुबह 11:30 बजे नयी दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक निर्धारित की है।
खान ने बताया कि इस बैठक में जदयू के सर्वोच्च नेता एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे। इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बैठक में हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर कोई बड़ा फ़ैसला ले सकते हैं।

इस बैठक में ‘इंडिया’ गठबंधन में पार्टी की भूमिका को लेकर चर्चा हो सकती है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी कि बैठक सितंबर 2022 में पटना में हुई थी। इस बैठक में कार्यकारिणी ने कुमार को देश में विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए अधिकृत किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *