गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जीप पेड़ से टकरायी, दो की मौत, आठ गंभीर

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र के छत्ता गाँव के पास एक जीप सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी, जिससे चालक सहित दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि आठ अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पहड़िया गांव के 10 लोग कल रात्रि सीधी जिले के एक गांव से एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। तभी चालक को झपकी लगने से वाहन सड़क किनारे के पेड़ से टकरा गया, जिससे वाहन चालक जीतेन्द्र सिंह (22) और सुखसेन सिंह (42) की जयसिंहनगर अस्पताल पहुंचने के पहले ही मौत हो गयी, जबकि वाहन में सवार 8 अन्य यात्रियों को गम्भीर हालत में जयसिंहनगर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *