गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आभूषण व्यवसायी से 20 लाख रूपये के आभूषण की लूट

छपरा : बिहार में सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बुधवार को आभूषण व्यवसायी ने करीब 20 लाख रूपये का आभूषण लूट लिया और उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के नगर थाना क्षेत्र के मोहन नगर मुहल्ला निवासी स्वर्णाभूषण व्यवसाई जितेन्द्र प्रसाद अपने तीन अन्य साथियों के साथ पटना से करीब 20 लाख रूपये का चांदी का आभूषण सहित अन्य सामान खरीद कर ऑटो रिक्शा से छपरा वापस आ रहा था।

इसी दौरान दरियापुर थाना क्षेत्र के मटिहान चौक के समीप अपराधियों ने ऑटो रिक्शा को रोककर आभूषण छीनने का प्रयास किया।विरोध करने पर अपराधियों ने चाकू मारकर एक व्यवसायी को घायल करने के साथ ही सभी व्यवसायियों की आंखों में मिर्च का पाउडर झोंक दिया और आभूषण लूट कर फरार हो गये। सूत्रोंने बताया कि घायल व्यवसायी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।इस मामले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *