गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जजपा हरियाणा की 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी ने मंगलवार को हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की और संकेत दिया कि चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर भी अपना प्रत्याशी खड़ा करने पर विचार करेगी। पार्टी के यहाँ जारी बयान के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की दिल्ली में एक बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बयान के अनुसार हरियाणा की दस सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय हो चुके हैं और इनकी घोषणा जल्द की जायेगी। इसके अलावा बैठक में चंडीगढ़ से भी चुनाव लड़ने का सुझाव आया, जिस पर कि तमाम संभावनायें तलाशने का फैसला लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *