गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कैमूर : 198 कार्टन विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

भभुआ : बिहार में कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र से पुलिस ने पिकअप वैन पर लदी 198 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली थी कि एक पिकअप से शराब की खेप उत्तर प्रदेश के बनारस से लायी जा रही है।सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने दरौली गांव के समीप राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 19 के ओवर ब्रिज के उतरी लेन पर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान एक पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान पिकअप वैन से 198 कार्टन में रखी 1710.7 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी।
सूत्रों ने बताया कि पिकअप वैन पर सवार हरियाणा निवसी साजिद और राजस्थान निवासी आवेश खान को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार लोगों को का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।इस मामले में गिरफ्तार लोगों के विरूद्ध कांड सं0-323 / 24, ,धारा-318 (4) / 338/336(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *