गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

धान अधिप्राप्ति में गड़बड़ करने वालों पर रखें नजर : नीतीश

पटना : नीतीश कुमार ने आज अधिकारियों को धान अधिप्राप्ति में गड़बड़ करने वालों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। श्री कुमार ने शुक्रवार को यहां एक, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान अधिप्राप्ति काे लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों काे आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि सरकार किसानाें की हरसंभव सहायता के लिये तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि कृषि कार्य से जुड़े हुए लाेगाें काे धान अधिप्राप्ति में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हाे इसका विशेष ध्यान रखें। धान के अनुमानित उत्पादन के अनुसार ही धान अधिप्राप्ति का जिलावार लक्ष्य निर्धारित करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धान अधिप्राप्ति कार्य में गड़बड़ करने वालाें पर भी नजर रखें। उन्होंने कहा कि धान अधिप्राप्ति का कार्य तेजी से और बेहतर ढंग से करें ताकि किसानों काे किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
श्री कुमार को खाद्य एवं उपभाेक्ता संरक्षण विभाग के सचिव डाॅ. एन. सरवन कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत धान का न्यूनतम समर्थ न मूल्य, धान अधिप्राप्ति की प्रस्तावित अवधि एवं धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि इस बार सामान्य ग्रेड के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। धान अधिप्राप्ति की प्रस्तावित अवधि 01 नवंबर 2024 से 15 फरवरी 2025 तक रखा गया है। चरणबद्ध तरीके से धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है और इस वर्ष धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 45 लाख मीट्रिक टन रखा गया है। राज्य में उसना चावल मिलाें की संख्या अब बढ़कर 360 हाे गई है।
मुख्यमंत्री ने सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह ने भी धान अधिप्राप्ति की कार्य याेजना के बारे में जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि प्रथम चरण में राज्य के 19 जिलाें में आज से धान अधिप्राप्ति शुरू कर दिया गया है जबकि बाकी बचे जिलों में 15 नवम्बर से धान अधिप्राप्ति का कार्य शुरू कर दिया जायेगा।
बैठक में सहकारिता मंत्री डाॅ. प्रेम कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ , खाद्य एवं उपभाेक्ता संरक्षण विभाग के सचिव डाॅ. एन. सरवन कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गाेपाल सिंह, सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *