आरा : बिहार में भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सेंधा गांव निवासी हरि नारायण सिंह कहीं जा रहे थे तभी उनकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। डॉग स्क्वायड और विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल)की टीम को जांच के लिये बुलाया गया है।
पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि घटना का उद्भेदन के लिए पीरो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही हत्या में शामिल अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या
