गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस में चल रही कुर्ता फाड़ राजनीति

भोपाल : रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर हमला करते हुए आज कहा कि वह अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। 20 वर्षों से सत्ता से बाहर रहने के कारण कांग्रेस नेता आपस में कुर्ता फाड़ राजनीति कर रहे हैं। प्रसाद ने यह बात यहां प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वे कल छिंदवाडा के प्रवास पर गए थे, वहां उन्होंने देखा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बहुत कठिनाई में है।

अगर वे हार जाए तो आश्चर्य नहीं होगा। कांग्रेस में हताशा भरी लड़ाई देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि हम विकास के नाम और अपने काम पर चुनाव लड रहे है। वहीं कांग्रेस प्रदेश के चुनाव में भी हमास को लेकर आयी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश आस्था, अध्यात्म और संस्कार की जननी प्रदेश है। यहां भाजपा विकास के मुद्दे पर पुनः सरकार बनायेगी।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यहां तो वे नए-नए शब्द सुन रहे हैं। वे बिहार से आते हैं लालू प्रसाद होली में कुर्ता फाड़ होली खेलते थे, लेकिन यहां की तो राजनीति में कुर्ता फाड़ आ गया है। कांग्रेस के नेता गाली खाने की पावर ऑफ अटर्नी दे रहे है और उनके बड़े नेता संभालने के लिए जय वीरू की संज्ञा दे रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की टॉप लीडरशीप में कितना सद्भाव और सहमति का अभाव है। यह बड़ा विषय है जो हम जनता को बतायेंगे कि यह कांग्रेस है जो जनता के भलाई और विकास की झूठी बातें करती है।
भाजपा नेता ने विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन को अवसरवादी गठबंधन बताते हुए कहा कि अभी लोकसभा चुनाव का उद्घोष नहीं हुआ है और अभी से गठबंधन बिखर गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश चुनाव में आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी भी कूद गई है, वहीं श्री कमलनाथ कहते हैं कि इनका कोई वजूद ही नहीं है, इन्हें क्या हिस्सा दें, यहां कांग्रेस और भाजपा की सीधी लड़ाई है। कमलनाथ जी अगर इनका वजूद नहीं है तो पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले 6 महीने से कभी बैंगलुरू कभी पटना तो कभी मुंबई में बैठक का नाटक क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षियों का गठबंधन अवसरवादियों का ठगबंधन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *