गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इनामी पांडव गिरोह का सरगना गिरफ्तार

पटना : बिहार पुलिस का विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने पटना और जहानाबाद जिले में हत्या समेत कई अपराधों का आरोपी 50 हजार का इनामी पांडव गिरोह का सरगना संजय कुमार उर्फ संजय सिंह को झारखंड की रांची से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पटना और जहानाबाद जिले के अलग-अलग थानों में हत्या, अपहरण, रंगदारी और लूट समेत 16 आपराधिक मामलों में वांछित संजय सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी की जिम्मेवारी एसटीएफ को सौंपी गई।
सूत्रों ने बताया कि एसटीएफ को अनुसंधान के क्रम में पता चला कि पांडव गिरोह का सरगना रांची में है। एसटीएफ ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कुख्यात के पास से एक राइफल और कारतूस समेत अन्य अवैध सामान बरामद किया गया है।
गौरतलब है कि पटना जिले में धनरुआ थाना क्षेत्र में नीमा गांव का रहने वाला संजय सिंह ने जहानाबाद में 27 अप्रैल 2022 को एक ही दिन अभिराम शर्मा और दिनेश शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा हाल में ही दानापुर व्यवहार न्यायालय परिसर में मारा गया कुख्यात अभिषेक सिंह उर्फ छोटे सरकार इसी पांडव गिरोह का सदस्य बताया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *