अमरावती : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अगले चार दिनों के दौरान एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। यहां एक दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले सात दिनों के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में और 26, 27 और 28 जनवरी को उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में शुष्क मौसम रहने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में शुष्क मौसम बना रहा। रिपोर्ट में कहा गया है कि रविवार और आज की मध्य रात को रायलसीमा के आरोग्यवरम में सबसे कम न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
