गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक से शराब जब्त, दो गिरफ्तार

छपरा : बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उमधा गांव के समीप एक ट्रक से 233 लीटर विदेशी शराब बरामद करने के साथ ही दो कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना की पुलिस ने उपरोक्त शराब बरामद करने के साथ ही उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के रूदलपुर गांव निवासी राजू राय तथा सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दरियांवगंज गांव निवासी साहब राय को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 2 मोबाइल फोन और 22050 रूपए भी जब्त किए गए हैं। इस सिलसिले में पुलिस ने भारतीय दंड विधान (भादवि) और उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *