गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जीविका दीदियों को और आगे बढ़ाना है

पटना : नीतीश कुमार ने आज कहा कि जीविका दीदियां आगे बढ़ेंगी तो उनका परिवार भी आगे बढ़ेगा इसलिए इनको और आगे बढ़ाना है।
कुमार ने शनिवार को किशनगंज जिले में समाधान यात्रा के क्रम में संवाद कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जायजा लेने के साथ ही वह जीविका दीदियों द्वारा किये जा रहे कार्यों को भी देख रहे हैं। वह चाहते हैं कि सभी लोग आगे बढ़ें। जीविका दीदी आगे बढ़ेंगी तो इनका परिवार भी आगे बढ़ेगा। जीविका दीदियों को और आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा कराये गये अच्छे कार्यों को देखकर लौट जाना ही उनका मकसद नहीं है बल्कि लोगों की समस्याओं का समाधान कराना भी हमारा मकसद है।
मुख्यमंत्री ने किशनगंज में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निर्माण की मांग पर कहा कि इसको लेकर चिंता करने की जरुरत नहीं है। इसको भी हमलोग करेंगे। उन्होंने कहा कि किशनगंज में सड़क से लेकर एक-एक चीज का निर्माण कराया गया है। यहां पर कृषि महाविद्यालय का भी निर्माण कराया गया है।
कुमार ने अपराधियों द्वारा बिहार से जाकर पश्चिम बंगाल में अपराध करने के सवाल पर कहा कि कहीं कोई गड़बड़ नहीं करे इसको लेकर हमलोगों ने पहले से ही अलर्ट किया हुआ है। इसको लेकर पहले से ही निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि कहीं से अगर स्पेस्फिक जानकारी सामने आती है तो इंटरनली भी उसकी जांच कराते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *