भागलपुर : बिहार में भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एचडीएफसी बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र (सीएसपी) संचालक से एक लाख 60 हजार रूपये लूट लिये। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि बिहपुर बाजार स्थित एचडीएफसी बैंक का सीएसपी संचालक सुमंत कुमार सिंह शनिवार की रात ग्राहक सेवा केन्द्र बंद कर मोटरसाइकिल से दयालपुर गांव अपने घर जा रहा था।
इस दौरान रास्ते में पूर्वी रेलवे केबिन के समीप पूर्व से घात लगाए दो अपराधियों ने उसे जबरन रोका। इसके बाद अपराधियों ने हथियार के बल पर उसके पास से थैले में रखे एक लाख साठ हजार रुपये लूट लिये और फरार हो गये। सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में सीएसपी संचालक ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की छाननीन की जा रही है।
