छपरा : बिहार में सारण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सशस्त्र अपराधियों ने दो सीपीएस से लाख रुपए से अधिक लूट लिए। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के भकुरा भिट्ठी स्थित स्टेट बैंक के सीपीएस से आज शुक्रवार को हथियारबंद अपराधियों ने 80 हजार रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है। इसुआपुर थाना क्षेत्र निवासी सीपीएस संचालक हैदर अली के द्वारा संचालित सीपीएस में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने कर्मचारियों को हथियार का भय दिखाकर 80 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए ।
वहीं, जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बनारस चौक पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सीपीएस से आज हथियारबंद अपराधियों ने 50 हजार रुपए की राशि लूट ली है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज के बनियापुरआधार पर छापामारी की जा रही है।
सारण में दो सीपीएस से लूट
