गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बम विस्फोट में मदरसा के मौलाना की मौत, एक घायल

छपरा : बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में मदरसा में हुये बम विस्फोट में घायल मौलाना की इलाज के दौरान आज मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि मोतीराजपुर गांव स्थित एक मदरसा में बुधवार की देर रात बम विस्फोट होने से मदरसा के मौलाना मढ़ौरा थाना क्षेत्र के ओल्हनपुर गांव निवासी मौलाना इमामुद्दीन (50) तथा मुजफ्फरपुर जिले का छात्र नूर आलम (15) घायल हो गया था। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा से पटना भेजा गया था। पटना में इलाज के दौरान मौलाना इमामुद्दीन की मौत हो गयी है।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला के निर्देश पर पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *