गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भूमि विवाद में व्यक्ति की हत्या

छपरा : बिहार के जिला मुख्यालय सारण के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में भूमि सम्बंधित विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के अजायबगंज मोहल्ला निवासी बिरजू रायअपने घर में चाहरदिवारी का निर्माण कार्य करवा रहा था। इसी दौरान उसके पट्टीदारों ने उसके उपर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसके कारण वह घायल हो गया।
सूत्रों ने बताया कि घायलावस्था में बिरजू को इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *