गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

छपरा : बिहार में सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक सब्जी विक्रेता की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के पोझी गांव निवासी सत्येन्द्र राय (30) परसा बाजार में सब्जी बेचने का काम करता था।बुधवार की देर रात को जब वह दुकान बंद कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया, इसके बाद कुछ दूर ले जाकर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि घायल सब्जी विक्रेता को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद आज शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *